*चंपावत में भारी वर्षा के पूर्वानुमान के चलते 05 सितंबर को विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित*

चंपावत

*चंपावत में भारी वर्षा के पूर्वानुमान के चलते 05 सितंबर को विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित*

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 05 सितंबर 2026 को चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। जिले में लगातार हो रही बारिश तथा नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने फैसला लिया है।

 

जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंपावत श्री मनीष कुमार द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत 05 सितंबर 2026 (शनिवार) को जिले के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों और समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए 05 सितंबर को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान और आंगनवाड़ी केंद्र पूरी तरह बंद रहेंगे। छात्र-छात्राओं के अध्ययन को प्रभावित होने से बचाने और व्यापक छात्रहित को देखते हुए शिक्षण कार्य ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जाएगा।

 

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत और जिला कार्यक्रम अधिकारी चंपावत को निर्देश दिए हैं कि वे सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों में इस आदेश का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करें।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement