ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित, जिलाधिकारी ने किया त्रैमासिक निरीक्षण*

चम्पावत,

*ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित, जिलाधिकारी ने किया त्रैमासिक निरीक्षण*

 

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने गुरुवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें निर्धारित मानकों के अनुरूप डबल लॉक व्यवस्था में सुरक्षित पाई गईं।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहन जायजा लेते हुए विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, साफ-सफाई तथा सुरक्षा प्रबंधन का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वेयरहाउस की सुरक्षा एवं रखरखाव से जुड़े सभी मानकों का निरंतर पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर तहसीलदार चम्पावत बृजमोहन आर्या, तहसीलदार लोहाघाट मुईनुद्दीन जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी डी.एस अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि रोहित बिष्ट, गौरव पांडे, सतीश चंद्र पांडे, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल, कांग्रेस के प्रतिनिधि धीरज सिंह सहित निर्वाचन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहें।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement