सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न : जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दिए सख्त निर्देश , जनपदवासियों से भी की अपील ।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

चंपावत 30 जुलाई 2025

 

*सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न: जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दिए सख्त निर्देश, जनपदवासियों से भी की अपील*

 

जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने तेज रफ्तार, नशे में वाहन संचालन, बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस और परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि अभियान के तहत कड़ाई से चेकिंग सुनिश्चित की जाए।बैठक में ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना संभावित स्थानों) की पहचान कर उनमें शीघ्र सुधार करने, पर्याप्त साइनेज लगाने, गति सीमा निर्धारित करने और सड़कों पर निर्माण सामग्री रखने वालों पर सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देशित किया कि सड़कों की गुणवत्ता में सुधार लाएं एवं गड्ढा मुक्त सड़कें सुनिश्चित करें।उन्होंने सार्वजनिक परिवहन वाहनों में ओवरलोडिंग पर रोक लगाने और उनके फिटनेस की नियमित जांच किए जाने के भी निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि “सड़क सुरक्षा केवल नियमों के पालन से नहीं, बल्कि जन-जागरूकता से सुनिश्चित होगी।”इसके दृष्टिगत, उन्होंने पुलिस और परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।*बैठक में जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा “सड़क किनारे लगाए गए साइनेज, सूचना बोर्ड व चेतावनी संकेतक यात्रियों की सुरक्षा हेतु लगाए गए हैं। कृपया इनका संरक्षण करें और किसी भी प्रकार की क्षति न पहुँचाएँ।”*बैठक में पुलिस उपाधीक्षक श्री शिवराज सिंह राणा, अधिशासी अभियंता लोनिवि चंपावत श्री एमसी पलड़िया, लोनिवि लोहाघाट के हितेश कांडपाल, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार, सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।