त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव की मतगणना का कड़े सुरक्षा प्रबंधन एवं शांतिपूर्ण हो गया संपन्न।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

31 जुलाई 2025

त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव की मतगणना का कड़े सुरक्षा प्रबंधन एवं शांतिपूर्वक हो गया संपन्न।

 

दोनों चरण में हुए चुनाव के प्रेक्षकों ने चुनाव की निष्पक्षता व व्यवस्थित रूप से उसे संपन्न कराने पर व्यक्त किया संतोष।

 

चंपावत। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव की मतगणना आज कड़े सुरक्षा प्रबंधन के बीच शुरू हुई।चंपावत,लोहाघाट पाटी एवं बाराकोट में सुबह 8:00 बजे से शुरू हुई मतगणना बेहद कड़ी एवं सुअवस्थित सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू की गई। जिसमें डेढ़ घंटे बाद से मतदान पेटियों से ग्राम प्रधान बाद में इसके कुछ देर बाद बीडीसी सदस्य निकलने लगे। विजई प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर होली, दिवाली जैसी खुशियां मनाई जाने लगी।मतगणना स्थल से 200 मीटर के दायरे में किसी बाहरी व्यक्ति को घुसने की इजाजत नहीं थी। उपजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ जीएस खाती एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी एसएस राणा सुबह से ही अंतिम समय तक लोहाघाट मतगणना केंद्र में डेरा डाले हुए थे।

जिलाधिकारी मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अजय गणपति दिनभर चारों ब्लॉकों में मतगणना केंद्रों में बराबर निगरानी करते रहे। पुलिस के सामने आज चुनाव परिणाम आने के बाद पैदा होने वाली गुटीय संघर्ष से निपटने की भी भारी जिम्मेदारी थी। जिन स्थानों में ऐसी संभावना बनी हुई थी वहां के विजई प्रत्याशियों को उन्हें सुरक्षित घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी।चारों ब्लॉकों में जिला पंचायत सदस्यों की मतगणना तो हुई लेकिन विजई प्रत्याशियों का प्रमाण पत्र जिला पंचायत के आरओ विमल सूठा द्वारा चंपावत में जारी किए गए।

सबसे पहले 5:30 बजे बाराकोट ब्लॉक की मतगणना का कार्य संपन्न हुआ। चुनाव प्रेक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में चंपावत ब्लॉक में लगभग 8:00 बजे मतगणना का कार्य संपन्न हुआ। जबकि प्रथम चरण के चुनाव प्रेक्षक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया के अनुसार लोहाघाट एवं पाटी ब्लॉक में शाम 7:30 बजे तक मतगणना का कार्य जारी रहा। निर्वाचित सभी प्रतिनिधियों को देर शाम प्रमाण पत्र जारी किए गए। चुनाव परिणामों को लेकर मतगणना केंद्र के 200 मीटर के दायरे में लोगों की भारी भीड़ एकत्रित थी। विजई प्रत्याशियों को उसी वक्त प्रमाण पत्र न मिलने से उन्हें मतगणना समाप्त होने तक का इंतजार करना पड़ा।

Jaya punetha editor in chief ।