बाटनागाड़ क्षेत्र में बाधित राज्यमार्ग खुला , आवाजाही प्रारंभ।

मानेश्वर समाचार।

21 जून 2025

 

*बाटनागाड़ क्षेत्र में बाधित राज्यमार्ग खुला, आवाजाही प्रारंभ*

 

हाल की भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण बाधित हुआ बाटनागाड़ क्षेत्र अब खुल गया है। संबंधित विभागों द्वारा मलबा हटाए जाने और सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के बाद मार्ग पर सामान्य आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।

 

लोक निर्माण विभाग, आपदा प्रबंधन, पुलिस तथा अन्य एजेंसियों ने मिलकर राहत और मरम्मत कार्य को तेजी से पूर्ण किया। सुरक्षा जांच और आवश्यक परीक्षणों के उपरांत मार्ग को पूर्णतः खोल दिया जाएगा।

 

*जिला प्रशासन की अपील है कि मार्ग से गुजरते समय दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी असुविधा की स्थिति में कंट्रोल रूम से संपर्क करें।*

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement