जिलाधिकारी श्री नवनीत पाण्डेय को दी गई भावभीनी विदाई ।

मानेश्वर समाचार।

21 जून 2025

 

*जिलाधिकारी श्री नवनीत पांडे को दी गई भावभीनी विदाई*

 

*चम्पावत को संवारने वाले कार्यकाल को जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और जनता ने बताया प्रेरणादायक*

जिलाधिकारी श्री नवनीत पाण्डेय को दी गई भावभीनी विदाई ।

 

जिला सभागार चम्पावत में शुक्रवार जिलाधिकारी श्री नवनीत पांडे को उनके स्थानांतरण के उपलक्ष्य में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर जनपद के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओं तथा जनता ने जिलाधिकारी के कार्यकाल को चम्पावत के भविष्य को गढ़ने वाला और मार्गदर्शक बताया।

 

मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारीगण, मुख्य शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी समेत जनपद के समस्त अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य नागरिकों ने श्री पांडे को उत्तराखण्ड शासन के अपर सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग पद हेतु शुभकामनाएं दीं।

जिलाधिकारी श्री नवनीत पाण्डेय को दी गई भावभीनी विदाई ।

सभा के दौरान माहौल अत्यंत भावुक हो उठा। अधिकारियों की आंखों में अश्रु छलक उठे। पत्रकार बंधुओं ने जिलाधिकारी के कार्यकाल को “ईमानदारी और कर्मशीलता का ऐतिहासिक दौर” बताया।

 

श्री पांडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि चम्पावत को आगे बढ़ाने का श्रेय “टीम चम्पावत” को जाता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि “जनता से आत्मीयता जोड़कर काम करें और सिस्टम पर जनता का विश्वास बनाए रखें।”

 

उन्होंने अफसरशाही की जगह “सेवक भावना” से काम करने की सीख देते हुए अधिकारियों को कम्फर्ट ज़ोन से बाहर आकर, फील्ड में जाकर ग्राउंड रियलिटी समझकर कार्य करने की सलाह दी।

 

उन्होंने गांधीजी के मूलमंत्र – “यदि स्वयं को खोजना है, तो दूसरों की सेवा में खोजो” – को अपनाने और जनसेवा को अपने कर्म का केन्द्र बनाने की प्रेरणा दी।

 

जनप्रतिनिधियों व अधिकारीयों ने मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कल्पित “आदर्श जनपद चम्पावत” की अवधारणा को साकार करने में श्री पांडे के योगदान को ऐतिहासिक बताते हुए उनके कार्यकाल को “दिशा देने वाला, समर्पित और दूरदर्शी” बताया। और अधिकारियों ने उन्हें एक प्रेरणास्रोत बताते हुए भविष्य में भी मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।

 Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement