उच्च हिमालय क्षेत्र की 15 हजार फिट की ऊंचाइयों से किया गया योग दिवस का आगाज ।

 मानेश्वर समाचार।

21 जून  2025

उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फीली हवाओं के बीच हिमवीरों ने किया विश्व योग दिवस का आगाज ।

 

लोहाघाट। खुले आसमान, चारों ओर बर्फ से ढकी पहाड़ियों, उस पर सूर्य भगवान द्वारा बिखेरी जा रही अपनी लालिमा, खुशनुमा मौसम स्वयं तथा दुनिया को योग से स्वस्थ रखने के संकल्प की बह रही बयारों के बीच उच्च हिमालयी क्षेत्र की 15 हजार फिट की ऊंचाइयों से किया गया योग दिवस का आवाज। आईटीबीपी की लोहाघाट स्थित 36 वी वाहिनी के कमांडेंट संजय कुमार ने धाकड़ पोस्ट के

हिमवीरो एवं दुग्तू गांव के लोगो के संग पंचाचुली में योग किया । उनके साथ डिप्टी कमांडेंट मुकेश सिंह भी थे । कमांडेंट ने कहा योग एवं प्राणायाम आजीवन स्वस्थ रहने , सकारात्मक ऊर्जा का ऐसा स्रोत है जिसका कोई विकल्प ही नहीं है वही व्यक्ति अभागा होगा जो अपने को योग से दूर रखे हुए है ।

द्वितीय कमान अधिकारी बेगराज मीणा ने आदि कैलाश में यहां यात्रा पर आए लोगो , स्थानीय ग्रामीणों एवं हिमवीरों के साथ योग किया । उनके साथ सहायक सेनानी डॉक्टर शुभम भी थे। इधर कोली ढेक परिसर में आयोजित सामुहिक योग में सहायक सेनानी गौरव कुमार, बीएस मेहता, मनमोहन सिंह, हिमवीर वाइब्ज वेलफेयर एसोसिएशन”हावा” की चीफ पैटर्न अनुराधा सिंह ने भी हिमवीर महिलाओं के साथ योग किया । इस मौके पर एसएम दिनेश सिंह बिष्ट ,इंस्पेक्टर गोपाल वर्मा भी साथ थे।

 

फोटो – उच्च हिमालयी क्षेत्र में ग्रामीणों व आदि कैलाश तीर्थ यात्रीयो के साथ योग का आगाज करते आईटीबीपी के कमांडेंट संजय कुमार ।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement