क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ब्लाक प्रमुख को शपथ दिलाने की व्यापक तैयारियां।

Spread the love

 मानेश्वर समाचार।

28 अगस्त  2025

क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ब्लाक प्रमुख को शपथ दिलाने की व्यापक तैयारियां।

जिला पंचायत अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह होगा ऐतिहासिक।

चंपावत। जनपद के चारों ब्लॉक में 29 अगस्त को सुबह 11:00 बजे सभी नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुखो को समारोह पूर्वक शपथ दिलाई जाएगी। जिसके लिए चंपावत, लोहाघाट, पाटी एवं बाराकोट लागू में व्यापक तैयारियां की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक ब्लॉक के लिए अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। जो क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाएंगे। चंपावत में एसडीएम सदर अनुराग आर्य, लोहाघाट में एसडीम नितेश डांगर, पाटी में जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी एवं बाराकोट में परियोजना निदेशक विम्मी जोशी शपथ दिलाएंगे। चंपावत की ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, लोहाघाट के महेंद्र सिंह ढेक, पाटी के ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी, बाराकोट की सीमा आर्या ने शपथ ग्रहण समारोह के गवाह बनने के लिए अपने सहयोगियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।उधर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष समेत सभी जिला पंचायत सदस्यों को एक सितंबर को आयोजित समारोह में जिलाधिकारी द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 30 अगस्त को चारों ब्लॉकों में पहले बीडीसी की बैठक होगी। इसी प्रकार 2 सितंबर को पहली जिला पंचायत की बैठक होगी। जिसमें सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में समाज के हर वर्ग को आमंत्रित किया है। उनका कहना है कि मॉडल जिले के नियोजन में जिला पंचायत की भूमिका क्या होगी? इसके लिए अनुभवी लोगों से भी विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों को विशेष रूप से उन्हें तथा उनके सहयोगियों को आशीर्वाद देने एवं कार्यक्रम के गवाह बनने के लिए आमंत्रित किया है, साथ ही जिला पंचायत द्वारा इस समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।

Jaya punetha editor in chief ।