जंबूरी 2025 में चमका चम्पावत: छात्रों की प्रतिभा और आदर्श चम्पावत लोगो की विशेष पहचान*।

चम्पावत 01 दिसम्बर 2025

*जंबूरी 2025 में चमका चम्पावत: छात्रों की प्रतिभा और आदर्श चम्पावत लोगो की विशेष पहचान*

23 से 29 नवंबर तक लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में आयोजित स्काउट एंड गाइड्स के महाकुंभ जंबूरी 2025 में चम्पावत जिले का 32 सदस्यीय दल पूरे आयोजन का आकर्षण बना रहा।

दल में 4 मार्गदर्शक स्काउट-गाइड शिक्षक और 28 छात्र-छात्राएँ शामिल थीं, जिन्होंने विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का उत्कृष्ट प्रतिनिधित्व किया।

जंबूरी में सबसे अधिक सुर्खियाँ बटोरने वाला आकर्षण रहा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की परिकल्पना पर आधारित “आदर्श चम्पावत लोगो”, जिसे चम्पावत टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर बेहद प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया।

जिला सचिव स्काउट-गाइड श्री दयाकृष्ण जोशी, स्काउट मास्टर संदीप कुमार, जिला प्रशिक्षण आयुक्त नमिता जोशी एवं जनार्दन गड़कोटी के मार्गदर्शन में इस लोगो ने पूरे जंबूरी में अपनी अनोखी पहचान बनाई।

चम्पावत की संस्कृति, इतिहास, प्राकृतिक सुंदरता, विकास और युवा ऊर्जा को दर्शाता यह लोगो अपनी प्रस्तुति के दौरान विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहा।

लोगो की विशेषताओं को कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया गया—

“आदर्श चम्पावत का ये चिन्ह निराला,

संस्कृति की गाथा, इतिहास उजाला।

हरी पहाड़ियाँ दें प्रकृति का संदेश,

गियर दिखाएँ प्रगति का विशेष।

युवा करें राफ्टिंग उमंग से भरे,

एकता-विकास के सपने संजोए खरे।”

चम्पावत दल ने मार्चपास्ट, लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, कलर पार्टी, फूड प्लाज़ा प्रस्तुति, प्रदर्शनी में आदर्श चम्पावत की झलक, देवीधुरा की प्रसिद्ध बग्वाल का मंचित प्रदर्शन, साहसिक खेलों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ तथा चम्पावत के धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों की झांकी सहित अनेक गतिविधियों में शानदार सहभागिता दर्ज की। दल ने सिग्नलिंग प्रतियोगिता में भी अपनी क्षमताओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

दल में शामिल दीर्घा पाण्डेय, उन्नति चन्द, मनीषा चन्द, राजनंदनी, साक्षी, कुसुम, अंतरा, रेनू, किरण बिष्ट, पूजा तिवारी, दीपांशु भट्ट, सचिन भट्ट, कौशल शर्मा, लकी सिंह एवं आयुष्मान सिंह व अन्य युवा शामिल थे।

देश सहित एशिया-पैसिफिक देशों की भागीदारी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्पन्न हुए इस महाकुंभ में चम्पावत जिले की प्रस्तुतियाँ लगातार चर्चा में रहीं, विशेष रूप से आदर्श चम्पावत लोगो ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement