जनपद चंपावत के टनकपुर में एसडीएम आकाश जोशी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान गाया। उन्होंने देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

चंपावत 15 अगस्त 2025

जनपद चंपावत के टनकपुर में एसडीएम आकाश जोशी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान गाया। उन्होंने देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।

तहसील सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों ने आजादी के महत्व पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर एसडीएम आकाश जोशी ने सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों का सम्मान किया और देश की आजादी में उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नारायण दत्त चोड़ाकोटी, रजिस्ट्रार कानूनगो प्रदीप जुकरिया, अशोक महर, राहुल कुमार, पूरन गजरोला, एस.के. उनियाल, उप निरीक्षक राकेश पंगरिया, संजय समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Jaya punetha editor in chief ।