वेंडिंग एवं स्पिरिचुअल डेस्टिनेशन के रुप में उत्तराखंड में बनाने जा रहा है, चम्पावत अपनी विशिष्ट पहचान – मुख्यमंत्री।

 मानेश्वर समाचार।

5 जुलाई  2025

वेडिंग एवं स्पिरिचुअल डेस्टिनेशन के रूप में उत्तराखंड में बनाने जा रहा है, चंपावत अपनी विशिष्ट पहचान- मुख्यमंत्री

 

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि वह दिन दूर नहीं जब मॉडल जिला चंपावत वेडिंग एवं स्पिरिचुअल डेस्टिनेशन के रूप में उत्तराखंड में अपनी ऐसी ख्याति बनाने जा रहा है। जहां इसकी वैश्विक स्तर पर भी पहचान होगी। इस कार्य के लिए उन्होंने जिलाधिकारी मनीष कुमार को काम सौंप दिया है। कैलाश मानसरोवर तीर्थ यात्रियों को रवाना करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा यह तीर्थ यात्री उत्तराखंड के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, नैसर्गिक धरोहरों के प्रचार प्रसार के लिए एक “ब्रांड एम्बेसडर” के रूप का कार्य करेंगे। चंपावत जिला आध्यात्मिक क्षेत्र में नए कदमो की ओर बढ़ते जा रहा है। वह दिन दूर नहीं जब यह जिला वैश्विक मानचित्र में अपना अलग स्थान बनाएगा। महाकाली नदी के तट पर स्थित “चूका गांव” वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में अपनी नई पहचान बनाएगा। उनका कहना था कि शारदा कॉरिडोर को वैश्विक ख्याति दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।जिसके परिणाम शीघ्र ही लोगों के सामने आएंगे। इससे जिले में विकास एवं रोजगार का एक नया रूप_ स्वरूप सभी को अपनी ओर आकर्षित करेगा।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement