मानेश्वर समाचार।
15 अगस्त 2025
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक झांकियां निकाल कर दर्शकों को किया अपनी ओर आकर्षित।
आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में कमांडेंट ने परेड की सलामी लेते हुए राष्ट्र की आन-बान और शान के लिए मर मिटने का लिया संकल्प।लोहाघाट। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक आकर्षक झाकियां निकाली गई। जिसे देखने के लिए ग्रामीण क्षेत्र से लोग उमड़ पड़े।पूर्व सैनिकों द्वारा अपने अलंकरणों के साथ रैली निकाली तथा शहीद पार्क में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। बाद में सैनिक कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया।स्थानीय कचहरी में प्रांगण में एसडीएम नितेश डांगर ने ध्वजारोहण किया। यहां लोकतंत्र सेनानी की पत्नी वीरांगना मुन्नी मेहरा एवं राज्य आंदोलनकारियों को माल्यार्पण एवं शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया।उन्होंने लोगों से चंपावत जिले को नशा मुक्त करने के साथ जिले को आदर्श रूप देने पर जोर दिया।नगर पालिका के अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने ध्वजारोहण किया तथा नगर के लोगों को बधाई देते हुए शहर को “नीट एंड क्लीन” बनाने पर सहयोग की अपील की।इस अवसर पर सभी सभासद व नागरिक मौजूद थे। राजस्व लोकउप में एसडीम डांगर ने विचाराधीन कैदियों को फल व मिष्ठान वितरित किया। सभी सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों में ध्वजारोहण किया गया। जीआईसी, जीजीआईसी एवं राजकीय महाविद्यालय में एनसीसी कैंडिटो ने आकर्षक मार्च पास्ट किया।इधर आईटीबीपी की 36वी वाहिनी में कमांडेंट संजय कुमार ने आकर्षक परेड की सलामी ली,तथा देश की आन, बान और शान के लिए मर मिटने का संकल्प भी लिया। कमांडेंट ने राष्ट्र के लिए शहीद सैनिकों का भावपूर्ण स्मरण किया। परेड का संचालन सहायक सेनानी अनिल कुमार ने किया। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी मेघराज मीणा, उप सेनानी नारायण सिंह, मुकेश कुमार, डॉ सुरेश सिंह, डॉ आयरा,निरीक्षक गोपाल वर्मा, अनिल कुमार भी मौजूद थे। कार्यक्रम में आईटीबीपी के पूर्व हिमवीरों का कमांडेंट ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया, कहा आप लोग ही आईटीबीपी के गौरवशाली इतिहास को लिखने वाले हैं। बाराही धाम के संस्कृत महाविद्यालय में प्राचार्य हरिश्चंद्र पांडे ने ध्वजारोहण कर घर घर देववाणी संस्कृत की ऋचाओं की गूंज फैलाने के प्रति संकल्प लिया। अद्वैत आश्रम मायावती में प्रबंधक स्वामी सुहृदयानंद महाराज ने ध्वजारोहण किया। चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एकदेवानंद जी महाराज ने गांव-गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।
Jaya punetha editor in chief ।



