मानेश्वर समाचार।
15 अगस्त 2025
*डॉ ललित मोहन रखोलिया हुए सम्मानित*
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन एवं हरित सेवा समिति टनकपुर द्वारा डॉ ललित मोहन रखोलिया रेडियोलोजिस्ट (संयुक्त निदेशक) उप जिला चिकित्सालय टनकपुर को स्वतंत्रता दिवस पर चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष मोहन जोशी, ग्राम प्रधान श्रीमती गीता चंद, क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला राय, सामाजिक कार्यकर्ता हरीश भट्ट, कैलाश भट्ट, जशवंत सिंह आदि कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन उजर अहमद अंसारी जी ने किया कार्यक्रम मै डॉ रखोलिया के कार्यों की सराहना की गई।।




