स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक।

Spread the love

चम्पावत 22 मई, 2025

 

*स्वच्छ भारत मिशन 2.0 की समीक्षा बैठक सम्पन्न*

 

*जिलाधिकारी ने ग्रामों से लेकर नगरों तक स्वच्छता के सभी पहलुओं पर दिए आवश्यक निर्देश*

 

जिला कार्यालय सभागार चंपावत में *स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत स्वच्छ भारत (ग्रामीण एवं शहरी) की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी श्री नवनीत पांडे की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मिशन की प्रगति, लक्ष्यों और चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई।*

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत जिलाधिकारी ने ODF+ के मानकों के अनुसार ग्रामों में व्यक्तिगत एवं सामूहिक शौचालयों की स्थिति, कूड़ेदानों की उपलब्धता एवं संचालन की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने गोबर्धन प्रोजेक्ट को जनपद की गौशालाओं के साथ समन्वय में संचालित करने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके अतिरिक्त, बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, ग्रे वाटर प्रबंधन, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन तथा मलमूत्र प्रबंधन (Faecal Sludge Management) जैसे प्रमुख मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

 

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत जिलाधिकारी ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की व्यावसायिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के निर्देश दिए गए।

 

जिलाधिकारी ने नगर पालिकाओं को आदेशित किया कि वे 100% डोर-टू-डोर कलेक्शन एवं कचरे के पृथक्करण की व्यवस्था सुनिश्चित करें,

यूज़र चार्जेस को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

 

*नवगठित नगर पंचायत पाटी हेतु व्यापक कार्ययोजना तैयार कर सुनियोजित नगरीय विकास सुनिश्चित किया जाए*

 

 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त सभी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण तथा माननीय मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार, अपर जिला अधिकारी जयवर्धन शर्मा, उप जिलाधिकारी चंपावत अनुराग आर्य, उप जिलाधिकारी लोहाघाट नितेश डागर, उप जिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी ( वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से), जिला पंचायती राज अधिकारी भूपेंद्र कुमार आर्य, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लोहाघाट सौरभ नेगी, टनकपुर भूपेंद्र प्रकाश सहित जिला विकास प्राधिकरण, पीडब्ल्यूडी आदि विभाग के अधिकारी उपस्तिथ रहे। Jaya punetha editor in chief संवाददाता पूजा भट्ट की रिपोर्ट।

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें।

9411399134

7817899503