जनपद चंपावत में पशु चिकित्सा सेवाएं एवं बर्ड फ्लू रोकथाम हेतु व्यापक कार्यवाही*।

मानेश्वर समाचार।

चंपावत 15 अगस्त 2025

*जनपद चंपावत में पशु चिकित्सा सेवाएं एवं बर्ड फ्लू रोकथाम हेतु व्यापक कार्यवाही*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पशु चिकित्सा सेवाओं के विस्तार और बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) की रोकथाम हेतु व्यापक अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत पशुपालन विभाग की टीम द्वारा पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण किया गया, जिसमें पशुपालकों को पोल्ट्री प्रबंधन, बीमारियों की रोकथाम एवं स्वच्छता संबंधी आवश्यक जानकारियां प्रदान की गईं। साथ ही, मुर्गियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु सैंपल भी एकत्र किए गए।निरीक्षण के दौरान ग्राम सिन्याड़ी स्थित ब्रॉयलर पोल्ट्री फार्म (स्वामी – श्री रमेश लाल) का विशेष रूप से भ्रमण किया गया, जहां जांच में मुर्गियों में बर्ड फ्लू अथवा किसी अन्य गंभीर रोग के कोई लक्षण नहीं पाए गए और सभी पूर्णतः स्वस्थ पाई गईं।भविष्य में किसी भी संभावित रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को दवाइयां वितरित की गईं तथा नियमित स्वास्थ्य जांच, जैव सुरक्षा उपायों और साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement