मानसून से पूर्व चम्पावत में सड़कों का सुधारीकरण कार्य जारी।

चम्पावत, 23 जून 2026

*मानसून से पूर्व चम्पावत में सड़कों का सुधारीकरण कार्य जारी*

*जिलाधिकारी के निर्देश पर निर्माण एजेंसियां मुस्तैद, नाली सफाई, झाड़ी कटान एवं पेचवर्क कार्यों में आई तेजी*

आगामी मानसून सीजन को देखते हुए जनपद चम्पावत में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारिया गतिमान हैं।

मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों एवं जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के आदेशों के अनुपालन में जनपद की विभिन्न सड़क निर्माण एजेंसियां युद्धस्तर पर सड़कों के रखरखाव और सुधारीकरण कार्यों में जुटी हुई हैं।

जनपद के विभिन्न मोटर मार्गों पर नाली एवं स्कपर (कलवर्ट) सफाई, झाड़ी कटान, गड्ढा भरान तथा पेचवर्क जैसे आवश्यक कार्य तेजी से किए जा रहे हैं, ताकि वर्षाकाल के दौरान यातायात निर्बाध बना रहे तथा दुर्घटनाओं एवं अन्य अप्रिय घटनाओं की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।

प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) चम्पावत द्वारा चम्पावत-खेतीखान मोटर मार्ग पर व्यापक स्तर पर झाड़ी कटान एवं नाली सफाई का कार्य कराया जा रहा है। इससे सड़क पर दृश्यता में सुधार होगा तथा वर्षा जल की निकासी सुचारू रूप से हो सकेगी।

इसके अतिरिक्त खेतार-नरियाल मोटर मार्ग पर भी स्कपर एवं नालियों की सफाई का कार्य तेजी से संचालित किया जा रहा है, जिससे मलबा एवं वर्षा जल का प्रवाह बाधित न हो।

वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चम्पावत द्वारा ग्रामीण एवं संपर्क मार्गों को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

पीएमजीएसवाई के अंतर्गत नरसिंह डांडा-भगीना भंडारी मोटर मार्ग पर झाड़ी कटान (बुशिंग कटिंग) का कार्य किया जा रहा है। साथ ही धौन-सल्ली मोटर मार्ग पर नाली सफाई तथा सिरतोली-मंगोली मोटर मार्ग पर नाली सफाई के साथ जंगल कटान (जंगल क्लियरेंस) का कार्य भी प्रगति पर है।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने सभी निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया है कि मानसून आगमन से पूर्व संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किए जाएं।

उन्होंने कहा कि जलभराव, मलबा जमा होने तथा भूस्खलन जैसी परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए ड्रेनेज सिस्टम को पूरी तरह क्रियाशील एवं साफ-सुथरा रखा जाना आवश्यक है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement