टनकपुर। चम्पावत जिले के पूर्णागिरि क्षेत्र अंतर्गत बूम रेंज में सोमवार को शारदा नदी में दो युवकों के डूबने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, फायर सर्विस एवं SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और युवकों की तलाश में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया।जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, चम्पावत से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 2:45 बजे बूम रेंज क्षेत्र में दो युवकों के शारदा नदी में डूबने की सूचना मिली। सूचना के बाद संबंधित विभागों को तत्काल अलर्ट किया गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।डूबे युवकों की पहचान नैतिक सक्सेना (18 वर्ष) पुत्र वीर बहादुर सक्सेना निवासी वार्ड नंबर-3, टनकपुर तथा तरुण सक्सेना (20 वर्ष) पुत्र बाबूराम सक्सेना निवासी वार्ड नंबर-3, वर्मा लाइन टनकपुर के रूप में हुई है।प्रशासन के अनुसार SDRF, पुलिस और अन्य बचाव दल नदी में लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक दोनों युवकों का कोई पता नहीं चल सका था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।प्रशासन ने नदी किनारे जाने वाले लोगों से सावधानी बरतने तथा तेज बहाव वाले क्षेत्रों में प्रवेश न करने की अपील की है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement