मानसून से पूर्व तैयारियां तेज जिलाधिकारी के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग 09 सहित जनपद के मुख्य मार्गों पर नाली सफाई व झाड़ी कटान का कार्य युद्धस्तर पर जारी।

चंपावत 31 मई 2026

*मानसून से पूर्व तैयारियां तेज जिलाधिकारी के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग 09 सहित जनपद के मुख्य मार्गों पर नाली सफाई व झाड़ी कटान का कार्य युद्धस्तर पर जारी*

आगामी मानसून काल के दृष्टिगत जनपद में जलभराव की स्थिति से निपटने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड पर है। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त मुख्य सड़क मार्गों के किनारे जल निकासी हेतु नालियों, कल्वर्ट (पुलिया) की सफाई और मोड़ों पर विजिबिलिटी प्रभावित करने वाली झाड़ियों के कटान का कार्य सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। इसका उद्देश्य वर्षा काल में सड़कों को क्षतिग्रस्त होने से बचाना और यातायात को सुरक्षित व निर्बाध बनाए रखना है।

इसी क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग खंड द्वारा एनएच-09 (NH-09) पर विशेष अभियान चलाकर सुचारू आवागमन सुनिश्चित किया जा रहा है। वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग कार्मिको द्वारा एनएच-09 पर चलती (Chalthi) से सूखीढांग (Sukhidhang) के मध्य ड्रेन क्लीयरेंस (नाली सफाई) का कार्य संपादित किया जा रहा है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत तिलोन (Tilon) से लोहाघाट के मध्य सड़क किनारे उगी झाड़ियों के कटान (बुश कटिंग) और ड्रेन क्लीयरेंस का कार्य सुव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है, ताकि मोड़ों पर चालकों को सामने से आने वाले वाहन स्पष्ट दिखाई दे सकें। जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को मानसून के सक्रिय होने से पूर्व समस्त सुरक्षात्मक कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं, जिसकी विभागीय स्तर पर निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement