आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद महोदया ने विभागीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधरोपण।

Spread the love

चम्पावत, 22 जून 2026

*आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद महोदया ने विभागीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधरोपण*

सोमवार को आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद उत्तराखण्ड, श्रीमती रंजना राजगुरु के जनपद चम्पावत आगमन पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने उन्हें पौध गमला भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार परिसर के बाहर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, नवाचारों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए विभागीय स्टॉल लगाए गए। प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), उद्यान एवं रेशम विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग, मत्स्य विभाग, उद्योग विभाग, कृषि विभाग तथा आईसीडीएस विभाग सहित विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं एवं उत्पादों की जानकारी प्रस्तुत की।

आयुक्त एवं सचिव श्रीमती रंजना राजगुरु ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से पिरुल के नवाचारी उपयोगों की प्रशंसा की तथा लोहाघाट ग्रोथ सेंटर के उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को सराहनीय बताया। साथ ही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।उन्होंने उद्यान, कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन क्षेत्रों में जनपद द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए इन प्रयासों को निरंतर और बेहतर बनाने पर बल दिया।

निरीक्षण के उपरांत आयुक्त एवं सचिव महोदया ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत कागजी नींबू के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया।

Jaya punetha editor in chief ।