माननीय मुख्यमंत्री के ‘आदर्श चंपावत’ के विजन को धरातल पर उतार रहा जिला प्रशासन।

Spread the love

चम्पावत 22 जून 2026

*माननीय मुख्यमंत्री के ‘आदर्श चंपावत’ के विजन को धरातल पर उतार रहा जिला प्रशासन*

*मानसून से पहले सड़कों को दुरुस्त करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी*

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के ‘आदर्श चंपावत’ की परिकल्पना को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में जनपद के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों, मुख्य सड़क मार्गों और ग्रामीण मार्गों को सुरक्षित और सुगम बनाने का अभियान तेज कर दिया गया है।

आगामी मानसून सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि वर्षाकाल में भारी बारिश के बावजूद यातायात किसी भी स्तर पर बाधित न हो और स्थानीय जनता सहित पर्यटकों को सुचारू आवागमन की सुविधा मिलती रहे।

इस अभियान के तहत जनपद की विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं और सड़क निर्माण एजेंसियों द्वारा धरातल पर निरंतर और त्वरित गति से कार्य किया जा रहा है।

मानसून के दौरान जलभराव और भूस्खलन जैसी समस्याओं से निपटने के लिए सड़कों के किनारे नाली सफाई, कलवर्ट सफाई, ड्रेन एंड स्कपर की सफाई तथा कैचपिट क्लीनिंग का कार्य युद्ध स्तर पर संचालित है।

इसके साथ ही राहगीरों की सुरक्षा के दृष्टिगत सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए पैचवर्क और मोड़ों पर दृश्यता बढ़ाने के लिए झाड़ी कटान का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।

विशेष रूप से मंच नीड़ मोटर मार्ग पर नालियों और कैचपिट की सफाई, ढोन द्युरी मोटर मार्ग पर बी.सी. (बिटुमिनस कंक्रीट) कार्य के जरिए सड़क सुदृढ़ीकरण तथा सिमियाउरी से आमनी मोटर मार्ग पर ड्रेनेज क्लीयरेंस (जल निकासी की सफाई) का कार्य लगातार जारी है।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि मानसून की दस्तक से पूर्व ही सभी आवश्यक कार्यों को गुणवत्ता के साथ शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया जाए, जिससे वर्षाकाल में आम जनमानस को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Jaya punetha editor in chief ।