सेलाकुई, हरबर्टपुर में बगैर अनुमति के लगे मोबाइल टावर सीज ।

मानेश्वर समाचार।

6 जुलाई 2025

जिला प्रशासन ने तहसील विकासनगर अन्तर्गत ग्राम बहादुरपुर सेलाकुई राजावाला रोड तथा वार्ड 5 रामबाग हरबर्टपुर में मानकों की अनदेखी कर घनी आबादी में लगाए गए मोबाईल टावर को सील कर दिया है।

दरअसल गत माह तहसील विकासनगर अन्तर्गत ग्राम बहादुरपुर सेलाकुई राजावाला रोड़ तथा वार्ड नम्बर 05 रामबाग हरबर्टपुर के निवासीगणों द्वारा शिकायत की गई थी कि उनके क्षेत्र में मानकों का उल्ल्ंघन कर घनी आबादी में नियमविरूद्ध मोबाईल टावर लगाया गया है, जिससे क्षेत्र में बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं, क्षेत्रवासियों में रेडिएशन फैलने का गंभीर खतरा बना हुआ है। जिस पर डीएम सविन बंसल ने अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व तथा ईडीएम को तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। तदोपरांत जिला प्रशासन द्वारा मोबाईल टावरों को सील कर दिया गया है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement