टनकपुर में वर्षा के कारण बाधित हुआ माँ पूर्णागिरि यात्रा मार्ग जिलाधिकारी की त्वरित कार्रवाई से हुआ पुनः सुचारू।

चम्पावत 31 मई 2026

*टनकपुर में वर्षा के कारण बाधित हुआ माँ पूर्णागिरि यात्रा मार्ग जिलाधिकारी की त्वरित कार्रवाई से हुआ पुनः सुचारू*

टनकपुर क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा के कारण माँ पूर्णागिरि यात्रा मार्ग के बाटनागाड़ पर अचानक मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस संबंध में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में लोक निर्माण विभाग चंपावत की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर कार्य शुरू किया। लोक निर्माण विभाग चंपावत के सहायक अभियंता ने अवगत कराया कि बाटनागाड़ में उत्पन्न हुई बाधा से अवरुद्ध मार्ग यात्रियों व श्रद्धालुओं के लिए सुचारु हो गया है। वर्तमान में माँ पूर्णागिरि मुख्य मोटर मार्ग पर वाहनों और श्रद्धालुओं का आवागमन पूरी तरह से सुरक्षित एवं सुचारू कर दिया गया है, जिससे अब यात्रा मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement