*चम्पावत 31 मई, 2026
*वन भूमि हस्तांतरण मामलों में जिलाधिकारी ने विभागों को दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश*
*वन भूमि हस्तांतरण मामलों में न हो विलंब- जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार*
जनपद में विकास योजनाओं को गति देने और सरकारी विभागों की भूमि संबंधी अड़चनों को दूर करने के लिए जिला सभागार में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में वन भूमि हस्तांतरण मामलों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को वन भूमि हस्तांतरण के मामलों में पूरी गंभीरता बरतने तथा बेवजह विलंब न करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने स्तर से मामलों की गहन समीक्षा करने और त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि विभिन्न विकास योजनाओं से जुड़े भूमि संबंधी प्रकरणों को सभी विभाग अपने स्तर पर भी जो भी आवश्यक और वैधानिक कार्यवाही है, उसे तत्काल करें।
इसके साथ ही उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को भी विशेष रूप से निर्देशित किया कि वे अपने स्तर पर लंबित सभी प्रकरणों की बारीकी से जांच करें और उनके त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक कदम उठाएं ताकि विकास कार्यों में कोई बाधा न आए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी श्री कृष्णनाथ गोस्वामी, वन विभाग के एसडीओ श्री सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता सीएनडीएस श्री गिरीश पंत, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग चम्पावत मोहन पलड़िया (वर्चुअल माध्यम से), अधिशाषी अभियंता, पीएमजीएसवाई चम्पावत श्री त्रिभुवन बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।
Jaya punetha editor in chief ।




