अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, बुधवार को बनबसा में चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान ।

चंपावत 16 जून 2026

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, बुधवार को बनबसा में चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान*

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के ‘आदर्श चंपावत’ के स्वच्छ और स्वस्थ विजन को साकार करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा विशेष कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में *जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के दिशा-निर्देशानुसार आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले ’12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के उपलक्ष्य में बुधवार को नगर पंचायत बनबसा में एक विशेष ‘प्री योग स्वच्छता अभियान’ चलाया जाएगा।*

इस वृहद स्वच्छता अभियान का उद्देश्य योग दिवस के मुख्य आयोजनों से पूर्व पूरे क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाना है ताकि आम जनमानस एक पवित्र और उर्जावान वातावरण में योग का लाभ उठा सके।

जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत इस महाभियान को बेहद व्यवस्थित और व्यापक स्तर पर आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई है। नगर पंचायत बनबसा क्षेत्र में यह वृहद स्वच्छता कार्यक्रम बुधवार प्रातः 7:00 बजे से शुरू होकर सुबह 9:00 बजे तक अनवरत रूप से संचालित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त इस महाभियान को और अधिक व्यापक व प्रभावी बनाने के लिए सारा (स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी) की टीम को भी इसमें जोड़ा गया है।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद की समस्त नगर पालिकाओं में भी वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा ‘सारा’ द्वारा भी बनबसा के विभिन्न स्थानों पर समानांतर रूप से वृहद स्वच्छता अभियान संचालित किया जाएगा।

इस अभियान के दौरान नगर पंचायत के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, पार्कों, मुख्य मार्गों और योग कार्यक्रम के प्रस्तावित स्थलों पर विशेष सफाई की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि हमारे आसपास की शुद्धता और स्वच्छता से भी जुड़ा है, इसलिए इस ‘प्री योग स्वच्छता अभियान’ को एक जन आंदोलन के रूप में सफल बनाया जाए।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement