सकारात्मक कदम: समाज कल्याण विभाग ने सुनिश्चित की गीता देवी की पेंशन स्वीकृति*।

चम्पावत 05 दिसंबर, 2025

*सकारात्मक कदम: समाज कल्याण विभाग ने सुनिश्चित की गीता देवी की पेंशन स्वीकृति*

गीता देवी पत्नी दान सिंह, निवासी मंच, की पेंशन स्वीकृत न होने की जानकारी प्राप्त होते ही जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने समाज कल्याण अधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के निर्देशों का अनुपालन करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री किशन सिंह चौहान द्वारा मामले की जांच की गई।

जांच में पाया गया कि श्रीमती गीता देवी के पास ना ही आय प्रमाण पत्र था, ना ही परिवार रजिस्टर उपलब्ध था, जिसके कारण पेंशन स्वीकृत नहीं हो पा रही थी।

समाज कल्याण अधिकारी ने स्वयं पहल करते हुए उनके सभी आवश्यक दस्तावेजों के लिए तत्काल आवेदन करवाए। साथ ही ग्राम सभा की खुली बैठक में प्रस्ताव पारित कराकर पेंशन स्वीकृति की संपूर्ण कार्यवाही पूर्ण कराई गई।

अब श्रीमती गीता देवी की पेंशन स्वीकृत हो चुकी है, जिससे उन्हें राहत मिली है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement