*“एक पेड़ माँ के नाम”: स्व. श्रीमती कश्मीरा देवी की स्मृति में मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*।

चम्पावत 23 अप्रैल 2026

*“एक पेड़ माँ के नाम”: स्व. श्रीमती कश्मीरा देवी की स्मृति में मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत उत्तराखण्ड सरकार के ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म, मध्यम उद्यम तथा खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी ने अपनी स्वर्गीय माता श्रीमती कश्मीरा देवी की स्मृति में कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि माँ केवल जीवन ही नहीं देतीं, बल्कि हमें संस्कार और प्रकृति से जुड़ने की प्रेरणा भी देती हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि अपनी जड़ों और अपनी संस्कृति से जुड़ने का एक भावनात्मक प्रयास भी है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे अपनी माता के नाम पर एक-एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल भी सुनिश्चित करें।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement