चंपावत में निर्वाचन अधिकारियों और बीएलओ को दिया गया सघन प्रशिक्षण, मतदाता सूची की विसंगतियां होंगी दूर*

Spread the love

चंपावत

*चंपावत में निर्वाचन अधिकारियों और बीएलओ को दिया गया सघन प्रशिक्षण, मतदाता सूची की विसंगतियां होंगी दूर*

*निष्पक्ष व त्रुटिरहित मतदाता सूची के लिए बीएलओ और निर्वाचन अधिकारियों को मिला सघन प्रशिक्षण*

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों तथा जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार के आदेशों के अनुपालन में बुधवार को विकास खंड चंपावत में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ड्राफ्ट रोल में दर्ज मतदाताओं के विवरण में मौजूद किसी भी प्रकार की तार्किक विसंगतियों (लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी) को दूर करना, ‘नोटिस फेज’ से उनकी तामीली तथा सुनवाई के उपरांत संबंधित रिपोर्ट, आख्या और आवश्यक दस्तावेजों को सही तरीके से पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया से अधिकारियों को अवगत कराना रहा।

आयोजित प्रशिक्षण शिविर में विकास खंड चंपावत एवं पाटी के समस्त बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी), पदाभिहित अधिकारी तथा सहायक निर्वाचक निबंधन अधिकारी (एईआरओ) सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण के दौरान अनमैप्ड इलेक्टर, मैप्ड इलेक्टर किंतु विवरण में किसी प्रकार की विसंगति वाले मामलों के साथ-साथ मतदाता सूची से संबंधित फॉर्म 6, 7 एवं 8 के माध्यम से प्राप्त होने वाले दावों और आपत्तियों के त्वरित व पारदर्शी निस्तारण की संपूर्ण प्रक्रिया को विस्तृत प्रस्तुतीकरण (प्रेजेंटेशन) के माध्यम से समझाया गया।

प्रशिक्षण को व्यवहारिक और सुगम बनाने के उद्देश्य से प्रतिभागियों को बीएलओ ऐप के माध्यम से नोटिस तामील कराने, सत्यापन दस्तावेज संलग्न करने तथा जांच आख्या ऑनलाइन अपलोड करने का लाइव हैंड्स-ऑन अभ्यास भी कराया गया, ताकि धरातल पर कार्य करते समय किसी प्रकार की तकनीकी या प्रक्रियात्मक समस्या का सामना न करना पड़े।

यह संपूर्ण प्रशिक्षण चंपावत में मास्टर ट्रेनर जीवन कलोनी तथा पाटी में पी.सी उपाध्याय द्वारा प्रदान किया गया।

उन्होंने अधिकारियों एवं बीएलओ के सभी प्रश्नों व शंकाओं का समाधान करते हुए निर्वाचन संबंधी कार्यों को पूरी निष्ठा, सटीकता और समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में सभी संबंधित अधिकारी, ईआरओ, एईआरो सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।