राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुगम एवं सुरक्षित यातायात हेतु सफाई एवं मलबा हटाने का कार्य निरंतर जारी*

Spread the love

चम्पावत,

*राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुगम एवं सुरक्षित यातायात हेतु सफाई एवं मलबा हटाने का कार्य निरंतर जारी*

*राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर उगी झाड़ियों का कटान, नालियों की सफाई एवं मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी*

मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के आदेशों के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुगम, सुरक्षित एवं बाधारहित यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।

अधिशासी अभियंता विभोर गुप्ता ने बताया कि मानसून के दृष्टिगत यात्रियों की सुरक्षा तथा आवागमन को निर्बाध बनाए रखने के लिए विभाग पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। अभियान के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर उगी झाड़ियों का कटान कराया जा रहा है। साथ ही नालियों में जमा कचरे एवं मलबे की नियमित सफाई की जा रही है, जिससे वर्षा के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो तथा सड़क को किसी प्रकार की क्षति से बचाया जा सके।

उन्होंने बताया कि वर्षा के कारण पहाड़ियों से सड़क पर आए मलबे, पत्थरों एवं बोल्डरों को तत्काल हटाने के लिए जेसीबी सहित आवश्यक मशीनरी एवं कार्मिकों की तैनाती की गई है, ताकि यातायात प्रभावित न हो और मार्ग हर समय सुचारु बना रहे।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के संवेदनशील स्थलों की लगातार निगरानी की जाए तथा किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न होने पर तत्काल कार्रवाई कर मार्ग को शीघ्र सुचारु कराया जाए।प्रशासन का उद्देश्य क्षेत्र से होकर गुजरने वाले यात्रियों, पर्यटकों तथा स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है।

Jaya punetha editor in chief ।