एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमुआढुंगा इलाके से 5 किलो 2 ग्राम चरस बरामद की है। बरामद चरस की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। एसटीएफ ने उक्त बरामदगी के साथ दो नशा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए नधा तस्कर प्रवीण आर्य निवासी नैनीताल और बलवंत जिला बागेश्वर के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि वे बागेश्वर क्षेत्र से चरस खरीदकर नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में ऊंचे दामों पर सप्लाई करने की तैयारी में थे।
एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही, 10 लाख की चरस पकड़ी।




