देहरादून/ देहरादून में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर 11 कर्मचारियों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि संबंधित कर्मचारी न तो जनगणना ड्यूटी पर पहुंचे और न ही प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। इस मामले को गंभीर मानते हुए नगर निगम की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। मिली जानकरी के अनुसार,नगर निगम देहरादून के सहायक अभियंता रमेश बिष्ट की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। तहरीर में बताया गया कि जनगणना कार्य के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। कर्मचारियों के लिए पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 से 23 अप्रैल और दूसरा प्रशिक्षण 30 अप्रैल को आयोजित किया गया था। उक्त आयोजन में 11 कर्मचारियों ने न तो प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया और न ही जनगणना ड्यूटी का पालन किया। बताया जा रहा है कि जनगणना कार्य प्रभावित न हो इसे देखते हुए दूसरे कर्मचारी ड्यूटी में लगाये गए हैं ।
Related Posts
लोहाघाट के कृषि विज्ञान केंद्र को पंतनगर विश्वविद्यालय से हटकर सीधे आईसीएआर के अधीन लाने के लिए किस हुए मुकर।
ख़बर शेयर करें -लोहाघाट के कृषि विज्ञान केंद्र को पंतनगर विश्वविद्यालय से हटकर सीधे आईसीएआर के अधीन लाने के लिए…
आईटीबीपी और पशुपालन विभाग के मध्य समझौते के तहत स्थानीय पशुपालकों द्वारा 597 किलोग्राम जीवित बकरियों की आपूर्ति।
ख़बर शेयर करें -मानेश्वर समाचार। 08 जुलाई 2025 *आईटीबीपी और पशुपालन विभाग के मध्य समझौते के तहत स्थानीय पशुपालकों…
सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम को जमीनी रूप देने में लगे हुए हैं- डीएम मनीष कुमार।
ख़बर शेयर करें -सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम को जमीनी रूप देने में लगे हुए हैं- डीएम मनीष कुमार। चंपावत।…




