मतदान करने में चूड़ी वाले हाथों ने पुरुषों को कहीं दूर पछाड़ कर लहराया अपना परचम।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

30 जुलाई 2025

मतदान करने में चूड़ी वाले हाथों ने पुरुषों को कहीं दूर पछाड़ कर लहराया अपना परचम।

 

लोहाघाट में 26, 214 बाराकोट में 16, 615 मतदाताओं के लिए 10-10, चंपावत में 54, 655 मतदाताओं के लिए 20 तथा पाटी में 28, 919 मतों की गणना के लिए लगाई गई 14 टेबलें।सुबह 8:00 बजे से वैलेट बाक्सों से निकलने लगेंगे ग्राम प्रधान, बीडीसी एवं जिला पंचायत सदस्य।चंपावत। पंचायती चुनाव में चूड़ी वाले हाथों ने जमकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर उन्होंने यह साबित कर दिया कि वह “अबला” नहीं “सवला”है,जो पुरुषों से कहीं पीछे नहीं है। मतदान के परिणामों ने ग्रामीण क्षेत्रों में हुए पलायन के भी स्पष्ट संकेत मिले हैं जो जिला प्रशासन के लिए एक चुनौती चिंतन एवं मनन का गंभीर विषय सामने आया है। टनकपुर, बनवसा क्षेत्र में पलायन की भीबीसीका सामने नहीं आई जबकि चंपावत,पाटी, लोहाघाट नगरीय क्षेत्र एवं बाराकोट ग्रामीण कस्बाई क्षेत्रों के आस पास पलायन का असर नहीं देखा गया। जिले में पंचायती चुनाव में भाग लेने वाले 1,85,550 मतदाता थे जिसमें 67,524 महिलाओं समेत 1,26,403 मतदाताओं ने वोट डालें। चूड़ी वाले हाथों की तुलना में पुरुष मतदान करने में काफी पीछे रह गए। जहां 67, 525 चूड़ी वाले हाथों ने मतदान किया वहीं 58,878 पुरुष ही मतदान कर पाए।बृहस्पतिवार को होने वाली मतगणना के लिए चंपावत ब्लॉक के 54,655 वोटो की गिनती के लिए 20, पाटी के 28,919 वोटो के लिए 14, लोहाघाट के 26,214 एवं बाराकोट के 16,615 मतों की गणना के लिए 10-10 टेबल लगाई गई है। सुबह 8:00 बजे से शुरू होने वाली मतगणना के साथ ही वैलेट बाक्सों से ग्राम प्रधान, बीडीसी एवं जिला पंचायत सदस्य सर बाहर निकालने लगेगे जो दिन के 11-12 बजे से पूरी तरह बाहर निकल कर लोगों के बीच आने का उनका क्रम शुरू हो जाएगा। जिला पंचायत सदस्यों की मतगणना भले ही ग्राम प्रधानों व बीडीसी से सदस्यों के साथ होगी किंतु उसका परिणाम जिला पंचायत में नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर ही विधिवत प्रमाण पत्र जारी करेंगे।

Jaya punetha editor in chief ।