जिले की सबसे प्रतिष्ठिट की सीट में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने भाजपा के पूर्व विधायक की बेटी को किया पराजित ।

मानेश्वर समाचार।

31 जुलाई  2025

जिले की सबसे प्रतिष्ठाट की सीट में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने भाजपा के पूर्व विधायक की बेटी को किया पराजित।

 

सचिन ने पहले पूर्व विधायक की पत्नी को हराया था, आज उनकी पत्नी ने उनकी बेटी को हराया।

 

लोहाघाट। जिले की सर्वाधिक हॉट एवं प्रतिष्ठा से जुड़ी पाटन पाटनी जिला पंचायत सीट में भाजपा समर्थित सचिन जोशी की पत्नी सुनीता जोशी ने रिकॉर्ड वोटो से अपनी जीत दर्ज कर पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की बेटी सुष्मिता को भारी मतों से हराकर यह सीट अपने नाम कर ली है यह इत्तफाक था कि वर्ष 2008 में जब सचिन पीजी कॉलेज के 22 वर्षीय छात्र थे तो सभी छात्रों ने उनकी सेवा को देखते हुए उन्हें अपने कंधों में उठाकर इसी सीट से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ाया था। जिसमें उन्होंने पूर्व विधायक की पत्नी को हराकर वह सुर्खियों में आए थे। 17 साल बाद ऐसा अवसर आया कि जब सचिन की पत्नी ने सुनीता ने अपने इसी प्रतिद्वंद्वी एवं पूर्व विधायक की बेटी को हराकर एक नया इतिहास रचा है। पूर्व विधायक ने भाजपा प्रत्याशी के विरुद्ध अपनी पुत्री को खड़ा किए जाने से पार्टी संगठन भी उनसे किनारे चल रहा था तथा पंचायती चुनाव में पार्टी ने उनकी सेवाएं भी नहीं ली थी। सचिन अपनी बर्थ में 365 दिन की जाने वाली निस्वार्थ सेवा के कारण ही चुनाव मैदान में उतरे थे। मतदाताओं के दिल में वे पहले से ही समाए हुए थे। इस सीट में मतदाताओं ने शुरू से अंत तक खामोशी ओढ़ ली थी। जिसको लेकर लोग यह अंदाजा लगाने में असफल रहे कि ऊंट किस करवट बैठेगा। लेकिन सचिन एवं उसके समर्थकों को लोगों की दुआओं पर पूरा भरोसा था।अंतत वही हुआ। इस ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों द्वारा सचिन को सर आंखों में उठा लिया।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement