आपदा की स्थिति में जब मानव मानवीय संवेदना के लिए कराह रहा होता है, ऐसे समय में उनकी मदद करने वाला होता है भगवान के समान-जिलाधिकारी।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

3 सितंबर 2025

आपदा की स्थिति में जब मानव मानवीय संवेदना के लिए कराह रहा होता है, ऐसे समय में उनकी मदद करने वाला होता है भगवान के समान-जिलाधिकारी।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के बाद पीड़ितो का बढ़ा आत्मविश्वास।

चंपावत। टनकपुर_ बनबसा के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में बुधवार की रात से ही प्रभावित क्षेत्र पर निकले जिलाधिकारी मनीष कुमार एवं एसपी अजय गणपति के आने के बाद राहत व बचाव कार्य में और तेजी आ गई है। प्रभावित एवं पीड़ितों में जिलाधिकारी के आने से न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ा,बल्कि उनके भविष्य की उम्मीदें भी बढ़ी है। जिलाधिकारी ने शारदा व हुड्डी नदी से हो रहे नुकसान व कटान देखने के साथ पीड़ितों से भी उनके अनुभव साझा करते हुए कहा कि किस प्रकार इस समस्या से यहां के लोगों को राहत दी जा सकती है।

जिलाधिकारी ने कहा जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य पहले लोगों को सुरक्षित स्थान में लाना तथा उनके जीवन को बचाना, साथ ही इस समस्या के अस्थाई व दीर्घकालिक दोनों व्यवस्थाओं पर काम किया जा रहा है। जिलाधिकारी की “क्विक एक्शन” के बारे में यहां के ग्रामीणों ने आज तक सुना भर था,आज उनसे प्रत्यक्ष रूबरू होने से वह अपना कष्ट भूल गए। उनका कहना था कि हमारा दर्द समझने वाले जिलाधिकारी से हमें अधिक कुछ नहीं कहना है। वह हमारी उम्मीदों से अधिक ही मदद करेंगे, बल्कि हमारे भविष्य के लिए हमारा जीवन आसान भी करेंगे। उन्होंने व एसपी ने पीड़ितो से स्वयं किसान का बेटा होने का रिश्ता जोड़कर कहा कि उनके ऊपर बड़े पेड़ की छाया है। उनकी तात्कालिक एवं दीर्घकालिक दोनों प्रकार की समस्याओं का समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री जी द्वारा लगातार हमें निर्देशित किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा यहां के लोग ऐसी आपदा में फंसे हुए हैं, उनकी समस्या को प्रशासनिक तौर पर ही नहीं मानवीय नजरिए से भी देखा जाना चाहिए। जहां मानव मानवीय संवेदना के लिए कराह रहा होता है, ऐसे समय में उनकी मदद करने वाले को पीड़ित ईश्वर से कम नहीं मानते हैं। जरूरत इस बात की है कि सभी विभागीय अधिकारी आपस में सहयोग व समन्वय से ऐसा माहौल पैदा करें जिससे पीड़ितो को यह एहसास हो सके कि उनकी वास्तव में मदद की जा रही है। आज जिला प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि हम किस प्रकार लोगों की कैसी और कितनी जल्दी मदद कर सकते हैं।उन्होंने कहा राहत शिविरो में लगातार निगरानी तथा जल भराव से जितनी जल्दी हो सके लोगों को राहत दी जाए।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के इस दौर से लोगों का मनोबल एवं आत्मविश्वास दोनों बढ़ा है। जिलाधिकारी ने बनबसा टनकपुर क्षेत्र का दिन भर भ्रमण करने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति का जायजा लिया। उनके पूरे भ्रमण में एसडीएम आकाश जोशी एवं विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार साथ थे।

Jaya punetha editor in chief ।