उत्तरकाशी, यात्रियों से पार्किंग शुल्क अधिक वसूला तो होगी कार्यवाही : डीएम

चारधाम यात्रा की सुगमता और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए डीएम प्रशांत आर्य ने गुरुवार को गंगोत्री यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उत्तरकाशी से हीना पार्किंग तक के पूरे रूट का जायजा लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग और मानकों के अनुरूप संचालित की जाएं।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने हीना पार्किंग में स्थापित स्वास्थ्य परीक्षण कैंप, स्क्रीनिंग प्रक्रिया, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी कैमरे और यात्री पंजीकरण चैक पोस्ट आदि व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। डीएम ने स्पष्ट किया कि यात्रा मार्ग और धामों में स्थापित वाहन पार्किंग के संबंध में अगर कहीं भी तय शुल्क से अधिक वसूली की जाती हैं तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा कराना प्रशासन की प्राथमिकता है इसलिए किसी भी स्तर पर यात्रा व्यवस्थाओं में कोताही न बरती जाए।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement