मानेश्वर समाचार।
27 अगस्त 2025
खबरदार! यदि बगैर हेलमेट के चल रहे हैं या नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा कर रहे हैं, तो तीसरी आंख आपका वाहन का चालान करने के लिए गड़ाए हुए हैं अपनी नजर।
चंपावत। जिला मुख्यालय में बगैर हेलमेट के दुपहिया बहन चलाना, उसमें तीन सवारियां ले जाना तथा नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा कर दे रहे हैं तो अब सावधान हो जाइए! पुलिस की तीसरी आंख ऐसा करने पर आपके वाहन का चालान कर देगी। जब इसका नोटिस आएगा तभी आपको पता चलेगा कि अब पुलिस द्वारा देहरादून की तर्ज पर चंपावत में भी “साइटेशन” चालान शुरू कर दिए गए हैं। जिसके लिए पुलिस ने पूरे नगर को सीसीटीवी कैमरे से आच्छादित कर दिया है। अब बाइक में तीन सवारियां ढोने वालों की भी खैर नहीं है। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम में बैठकर ही यह सब कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि वह आज तक यातायात के नियमों का उल्लंघन करने के आदी रहे हैं तो तत्काल अपनी मानसिकता बदलकर नियमों का स्वयं पालन करने के साथ दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
Jaya punetha editor in chief ।



