वन भूमि में अवैध अतिक्रमण कर बनी मजार में चला बुलडोजर।

 मानेश्वर समाचार।

28 अगस्त  2025

जिला प्रशासन देहरादून ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर किए गए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। नवादा परिसर के जंगल में अवैध निर्माण कर बनाई गई मजार को आज ध्वस्त किया गया। जिला प्रशासन को शिकायत प्राप्त हुई थी कि नवादा में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कर मजार बनाई गई है। इस मजार को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा जिला प्रशासन से आपत्ति दर्ज कराई गई थी, जिला प्रशासन ने मजार के संरक्षकों को नोटिस जारी किया। नियत प्रक्रिया के अंतर्गत आज नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से उक्त अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement