28 अगस्त से 3 सितंबर तक चंपावत में होगा मां नंदा-सुनंदा महोत्सव।

 मानेश्वर समाचार।

28 अगस्त से 3 सितंबर तक चंपावत में होगा मां नंदा-सुनंदा महोत्सव।

चंपावत। नगर में मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 28 अगस्त से शुरू होगा। जिसका समापन 3 सितंबर को किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार 28 अगस्त को ऋषि पूजन एवं वेदी निर्माण के साथ इसकी शुरुआत की जाएगी।दूसरे दिन कलश यात्रा, गणेश पूजन एवं सभी देवी देवताओं का पूजन करने के अगले दिन शिव रुद्राभिषेक होगा।

31 अगस्त को नंदा अष्टमी के दिन कदली वृक्ष का आगमन और मां नंदा-सुनंदा की पूजा होगी। इसी प्रकार पहली सितंबर को भी पूजा अर्चना का दौर जारी रहेगा। 2 सितंबर को मां नंदा- सुनंदा की डोला शोभायात्रा निकली जाएगी। जबकि 3 अगस्त को महोत्सव के अंतिम दिन यहां विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। मां नंदा-सुनंदा मेला आयोजन समिति के अनुसार सभी कार्यक्रम नगर के प्रसिद्ध बालेश्वर महादेव मंदिर में किए जाएंगे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement