मानेश्वर समाचार।
8 अगस्त 2025
विश्व कल्याण की कामना से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ समापन।
यज्ञ में “सर्वे भवन्तु सुखिनः” के ध्येय से वेद मंत्रों से दी गई आहुति। बड़ी संख्या में देवी भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण।
पाटी : विश्व कल्याण की कमाना से आयोजित बिरगुल स्थित श्री ऐड़ी ब्यानधूरा मंदिर, गोली (चम्पावत) में चल रहे सात दिवसीय “श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ” का आज विधिवत समापन हवन यज्ञ और भंडारे के हाथ हुआ। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने “सभी सुखी होवे, निरोगी रहे और सभी का कल्याण हो” की कमाना के साथ हवन यज्ञ में वेद मंत्रों से आहुति दी और बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर मां भगवती का आशीर्वाद दिया। कथा वाचक वेदों के मर्मग्य एवं ज्योतिषाचार्य आचार्य प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि वे लोग धन्य हैं जो समस्त जगत के कल्याण हेतु इस तरह के दैवीय कर्मकांड में लगे रहते हैं। उन्होंने अपने यजमानों और श्रद्धालुओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु मां भगवती से प्रार्थना कर उनके दीर्घायु की कामना करते हुए आयोजन संपन्न करवाया। आयोजन के दौरान संगीतज्ञ दीपक भट्ट, विनोद जोशी ने संगीत के माध्यम से भक्तों का भरपूर मनोरंजन कर उन्हें भक्ति से सुरों में बांधे रखा। इस दौरान आयोजन मंडली के अध्यक्ष कुंदन सिंह महर ने बताया कि भविष्य में हम लोग सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार और “ऐडी व्यानधुरा महोत्सव” के आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। इस यज्ञ को सफल बनाने में सहायक पुरोहित आचार्य उमापति जोशी, आचार्य उमेश चंद्र जोशी, नवीन जोशी, सुरेश जोशी, महेश जोशी रमेश जोशी, मंदिर के मुख्य पुजारी राम सिंह समेत कुंदन सिंह बिष्ट, मदन सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान अशोक सिंह बिष्ट, भूपेंद्र सिंह, दलीप सिंह बिष्ट, जोध सिंह, माधव सिंह समस्त स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा।




