ऋषिकेश में आयोजित सरस मेले में मॉडल जिले के शहद ने बदल दिया लोगों का जायका।
पहली बार लोगों ने मौसमी फूलों से तैयार अलग अलग रंग के शहद का लिया जायका।
चंपावत। ऋषिकेश में आयोजित सरस मेले में मॉडल जिले में उत्पादित शहद को लेकर गए हरीश जोशी का स्टाल वहां छाया रहा।
पहली बार लोगों को मौसम के हिसाब से फलने फूंलने वाली वनस्पतियों के पराग से तैयार शहद का लोगों ने स्वाद चखा तथा पहली बार ही वहां के लोगों को यह भी पता चला कि ऋतुओं के हिसाब से फलने फूंलने वाली वनस्पतियों से तैयार शहद का रूप रंग व स्वाद अलग अलग होता है।
सूखीढांग के हरीश जोशी न केवल शहद के नामी उत्पादक है वल्कि यह विभिन्न स्थानों में लगने वाले मेलो में भी शहद के स्टॉल लगाते आ रहे है। पूर्ण रूप से जैविक शहद की इतनी मांग है कि श्री जोशी उसे पूरा नही कर पाते है। इन्हीं को देखकर माडल जिले के विभिन्न गाँव मे लोग अब इस शहद के उत्पादन के छेत्र में कदम रख रहे हैं।
Jaya punetha editor in chief ।



