चम्पावत में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के कैशलेस इलाज के लिए ग्रीवान्स रिड्रेसल ऑफिसर नामित ।

Spread the love

चम्पावत 02 जुलाई 2026

*चम्पावत में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के कैशलेस इलाज के लिए ग्रीवान्स रिड्रेसल ऑफिसर नामित*

सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले पीड़ितों को समय पर और बिना किसी वित्तीय बाधा के इलाज मुहैया कराने की दिशा में उत्तराखंड सरकार की ‘सड़क दुर्घटना पीड़ितों का नकदी रहित उपचार स्कीम, 2025’ (पीएम-राहत योजना) के सफल और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनपद स्तर पर ग्रीवान्स रिड्रेसल ऑफिसर (जीआरओ) की नियुक्ति कर दी गई है।

अपर परिवहन आयुक्त, उत्तराखंड, देहरादून के निर्देशों के क्रम में चम्पावत के जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया जनपद चम्पावत के अंतर्गत इस महत्वाकांक्षी योजना की मॉनिटरिंग और इससे जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए अपर जिलाधिकारी चम्पावत, श्री कृष्ण नाथ गोस्वामी को ग्रीवान्स रिड्रेसल ऑफिसर (जीआरओ) नामित किया गया है।

योजना की अधिक जानकारी के लिए 9411333165 और आधिकारिक ई-मेल आईडी dm-chp-ua@nic.in पर भी संपर्क किया जा सकता है। ताकि किसी भी आपात स्थिति या शिकायत की दशा में तत्काल संपर्क किया जा सके।

इस व्यवस्था के लागू होने से चम्पावत जनपद में सड़क हादसों के शिकार लोगों को पीएम-राहत योजना के तहत कैशलेस यानी नकदी रहित उपचार मिलने में सुगमता होगी।

Jaya punetha editor in chief ।