ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित, जिलाधिकारी ने किया मासिक निरीक्षण ।

चम्पावत, 02 जुलाई 2026

*ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित, जिलाधिकारी ने किया मासिक निरीक्षण*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने गुरुवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें निर्धारित मानकों के अनुरूप डबल लॉक व्यवस्था में सुरक्षित पाई गईं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहन जायजा लेते हुए विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, साफ-सफाई तथा सुरक्षा प्रबंधन का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वेयरहाउस की सुरक्षा एवं रखरखाव से जुड़े सभी मानकों का निरंतर पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी डी एस अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि भानु प्रताप तड़ागी कांग्रेस के प्रतिनिधि श्याम सिंह कार्की सहित निर्वाचन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहें।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement