सीएम के ‘आदर्श चम्पावत’ विजन को साकार कर रहा जिला प्रशासन, पाटी रोजगार मेले में 33 युवाओं को मिला रोजगार।

चंपावत 22 जून 2026

*सीएम के ‘आदर्श चम्पावत’ विजन को साकार कर रहा जिला प्रशासन, पाटी रोजगार मेले में 33 युवाओं को मिला रोजगार*

प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के ‘आदर्श चम्पावत’ के विजन के दृष्टिगत तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के दिशा-निर्देशानुसार जनपद के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्थानीय स्तर पर आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास लगातार जारी हैं।

इसी क्रम में सोमवार को सेवायोजन कार्यालय चम्पावत के तत्वाधान में विकासखंड पाटी में एक दिवसीय रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस रोजगार शिविर में क्षेत्र के शिक्षित, हुनरमंद और कुशल युवाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जहाँ कुल 40 प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के समक्ष अलग-अलग पदों के लिए प्रतिभाग किया गया।

रोजगार मेले के दौरान कंपनियों द्वारा लिए गए साक्षात्कार और योग्यता परीक्षण के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 33 होनहार प्रतिभागियों का विभिन्न पदों के लिए अंतिम रूप से चयन कर उन्हें नियुक्ति के अवसर प्रदान किए गए।

रोजगार शिविर ग्रामीण क्षेत्रों की युवा प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का एक बेहतरीन माध्यम हैं, जिससे युवाओं को अपने ही क्षेत्र में आगे बढ़ने का मजबूत मंच मिलता है।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन मुख्यमंत्री जी के ‘आदर्श चम्पावत’ के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रहा है।

मुख्य अतिथियों ने सफल और चयनित सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सेवायोजन कार्यालय द्वारा युवाओं के हित में किए गए इस सराहनीय प्रयास की जमकर प्रशंसा की।

इस दौरान विभागीय अधिकारी, भर्ती अधिकारी अमित कुमार वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement