चम्पावत,
*आपदा की स्थिति में सहायता के लिए डायल करें: चंपावत आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जारी किए आपातकालीन नंबर*
*जनता से अपील—अफवाहों से बचें, किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन पर तुरंत दें सूचना*
नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंपावत द्वारा जनपद चंपावत के उक्त आपदा से प्रभावित नागरिकों की सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि यदि जनपद का कोई नागरिक नेपाल के उक्त बाढ़ में प्रभावित है अथवा किसी प्रकार की जानकारी साझा करना चाहता है तो जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र चंपावत के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
*जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, चंपावत के हेल्पलाइन नंबर 05965- 230819, 05965-230703, व्हाट्सएप नंबर 7895318895, 7579060090, 9528135726 इसके अतिरिक्त टोल फ्री नंबर 1070 पर भी संपर्क किया जा सकता है।*
Email ID – deoccpt@gmail.com
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में फंसे किसी जनपद निवासी अथवा परिचित के संबंध में जानकारी होने पर तत्काल अधिकृत हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर, नेपाल में संभावित स्थान एवं उपलब्ध अन्य जानकारी साझा करने से त्वरित समन्वय एवं सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
जिलाधिकारी ने नागरिकों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा आपदा संबंधी सूचना केवल अधिकृत माध्यमों से साझा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए पूरी तरह तत्पर है।
Jaya punetha editor in chief ।




