* उत्सव एवं स्वच्छता सेवा पखवाड़ा-2025 : गौडी/नदीगंडक नदी उद्गम स्थल पर स्वच्छता कार्यक्रम* ।

चंपावत, 17 सितम्बर 2025

* उत्सव एवं स्वच्छता सेवा पखवाड़ा-2025 : गौडी/नदीगंडक नदी उद्गम स्थल पर स्वच्छता कार्यक्रम*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में मुख्य कृषि अधिकारी एवं सदस्य सचिव SARRA, चंपावत के दिशा-निर्देशन में नदी उत्सव एवं स्वच्छता सेवा पखवाड़ा-2025 के तहत आज ताड़केश्वर मंदिर प्रांगण, सीता कुंड एवं ताड़केश्वर घाट परिसर में व्यापक स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें आवाहन किया गया कि वे अपने गांवों के सभी जल स्रोतों, नदियों एवं परंपरागत नौलों को स्वच्छ बनाए रखने हेतु जन सहभागिता को बढ़ाएं, ताकि भविष्य के संभावित जल संकट से बचा जा सके। साथ ही ग्रामीणों से भगीरथ एप के माध्यम से जल स्रोतों के चिन्हीकरण में सहयोग करने की अपील की गई।

ग्रामवासियों को विशेष रूप से यह भी संदेश दिया गया कि गौडी/गंडक नदी चंपावत मुख्यालय की जीवनदायिनी नदी है। अतः इसमें किसी भी प्रकार के अपशिष्ट पदार्थों का निस्तारण न करें और नदी तटों पर स्वच्छता बनाए रखें, ताकि यह नदी सदा सदानीरा बनी रहे।

इस दौरान नदी उत्सव की थीम के अंतर्गत लोगों को नदियों के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय महत्व से भी अवगत कराया गया। इसी के साथ स्वच्छता कार्यक्रम में जिला पंचायत द्वारा कूड़ा वाहन उपलब्ध कराकर आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी श्री धनपत कुमार, वन क्षेत्राधिकारी चंपावत, वन बीट अधिकारी, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी लोहाघाट, SARRA की टीम, ब्लॉक कार्यालय चंपावत के कर्मचारी एवं स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement