लोहाघाट में वीर बाल दिवस पर संघ के बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन, गूंजे गुरु गोविंद सिंह जी और चार साहिबज़ादों के शौर्य गाथा।

लोहाघाट में वीर बाल दिवस पर संघ के बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन, गूंजे गुरु गोविंद सिंह जी और चार साहिबज़ादों के शौर्य गाथा।

लोहाघाट। वीर बाल दिवस के अवसर पर लोहाघाट नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल स्वयंसेवकों द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुज़रा, जहां नागरिकों ने घरों से पुष्पवर्षा कर बाल स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर नगर का वातावरण गुरु गोविंद सिंह जी महाराज तथा उनके चार साहिबज़ादों अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह के त्याग, बलिदान और पराक्रम की गूंज से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी का संपूर्ण जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और धर्म की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उनके रक्त में ही अत्याचार के खिलाफ खड़े होने का संकल्प था, यही कारण है कि उनके साहिबज़ादों ने अल्पायु में ही मुगल अत्याचारों के सामने झुकने से इंकार कर दिया और अद्वितीय बलिदान दिया। उन्होंने तमाम यातनाएं सहते हुए भी धर्म और स्वाभिमान से समझौता नहीं किया।

सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित पाठशाला और कार्यक्रमों के माध्यम से गुरु गोविंद सिंह जी तथा उनके चारों साहिबज़ादों की वीरता, त्याग और प्रेरणादायी जीवन प्रसंगों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि सिख गुरुओं का योगदान सनातन धर्म और मानवता की रक्षा में अमूल्य रहा है, जिसे सदैव स्मरण रखा जाएगा। पथ संचलन और कार्यक्रम में नगर संघचालक योगेश पांडेय, नगर प्रचारक तनुज, बंशीधर जोशी, चंद्रशेखर जोशी, मुकेश जोशी, अमित शुक्ला, अमित शाह, जगदीश होली, दीपक जोशी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं नागरिक उपस्थित रहे। जनपद के विभिन्न विभागों और शिक्षण संस्थानों में भी वीर बाल दिवस को अपूर्व उल्लास, श्रद्धा और प्रेरणा के साथ मनाया गया।

Jaya punetha editor in chief ।

लोहाघाट में वीर बाल दिवस पर संघ के बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन, गूंजे गुरु गोविंद सिंह जी और चार साहिबज़ादों के शौर्य गाथा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement