चम्पावत 25 सितंबर 2025
*सारा के तहत जनपद में “स्वच्छोत्सव – एक दिन, एक घंटा, एक साथ” कार्यक्रम आयोजित*
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में गुरुवार जनपद चम्पावत में स्प्रिंग एवं रिवर रिजुवेनेशन अथॉरिटी (सारा) के तहत “स्वच्छोत्सव – एक दिन, एक घंटा, एक साथ” कार्यक्रम का आयोजन विकास खंड स्तर पर वृहद स्तर पर किया गया।
इस अवसर पर जनपद के विभिन्न जल स्रोतों, नौलों एवं धारों में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। साथ ही ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं स्वच्छता के महत्व के विषय में जागरूक किया गया। अधिकारियों एवं ग्रामवासियों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि परंपरागत जल स्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण जनसहभागिता से सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि भविष्य में संभावित जल संकट से बचा जा सके।
ग्रामीणों से अपील की गई कि वे “भगीरथ एप” के माध्यम से अपने-अपने गांवों के जल स्रोतों का चिन्हीकरण करने में सहयोग दें, जिससे इनका संरक्षण योजनाबद्ध ढंग से किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को गांवों को स्वच्छ और जल स्रोतों को संरक्षित रखने की शपथ भी दिलाई गई।
Jaya punetha editor in chief ।




