चम्पावत 29 जून, 2026
*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत क्रिटिकल केयर ब्लॉक में एमआरआई मशीन का किया विधिवत शुभारंभ, जनपदवासियों को स्थानीय स्तर पर मिलेगी अत्याधुनिक जांच की सुविधा*
मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत स्थित जिला चिकित्सालय के क्रिटिकल केयर ब्लॉक में स्थापित अत्याधुनिक एमआरआई (MRI) मशीन का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया। इस उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा के शुरू होने से अब स्थानीय स्तर पर ही जटिल से जटिल बीमारियों की जांच संभव हो सकेगी।
कार्यक्रम के दौरान,मा. मुख्यमंत्री ने पल्स पोलियो अभियान के तहत नन्हे-मुन्ने बच्चों को अपने हाथों से पोलियो ड्रॉप पिलाई और प्रदेश को पूरी तरह स्वस्थ रखने के लिए आम जनता से इस राष्ट्रीय मुहिम में अपनी सक्रिय जन भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर काम कर रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि चम्पावत और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को एक छोटी सी जांच के लिए भी भारी खर्च उठाकर मैदानों की तरफ जाना पड़ता था, जिससे उन पर आर्थिक बोझ के साथ-साथ मानसिक तनाव भी बढ़ता था। लेकिन अब इस अत्याधुनिक एमआरआई मशीन के नियमित संचालन से जनपदवासियों को अपने घर के पास ही बेहद किफायती और विश्वस्तरीय जांच सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा।
मा.मुख्यमंत्री ने दृढ़ता से कहा कि यह नवनिर्मित क्रिटिकल केयर ब्लॉक आने वाले समय में क्षेत्र की आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
मा.मुख्यमंत्री ने सरकार के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि चम्पावत आज विकास की एक नई इबारत लिख रहा है। बुनियादी ढांचे, सड़क कनेक्टिविटी, सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के स्तर में आ रहे क्रांतिकारी बदलावों के कारण यह जनपद हर मायने में तेजी से एक ‘आदर्श जनपद’ के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि चम्पावत मॉडल को पूरे राज्य में एक मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है।
कार्यक्रम के उपरांत, मुख्यमंत्री ने मौजूद स्थानीय जनता, क्षेत्रीय बुजुर्गों और मातृशक्ति के साथ मुलाकात की। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से लोगों के पास जाकर उनका हाल-चाल जाना, उनके अभावों और सुझावों को सुना तथा मौके पर ही उपस्थित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और धरातलीय निस्तारण के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री आनंद सिंह अधिकारी, दर्जा राज्य मंत्री श्री श्याम नारायण पांडे, श्री मुकेश महराना, श्री रोहित बिष्ट और भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोविंद सामंत, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती और अपर जिलाधिकारी श्री कृष्णनाथ गोस्वामी सहित स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश चौहान सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Jaya punetha editor in chief ।




