देवीधूरा बग्वाल मेले के मद्देनजर 09 अगस्त को शराब की दुकान रहेगी पूर्णतः बंद ।

मानेश्वर समाचार।

चंपावत 06 अगस्त 2025

*देवीधूरा बग्वाल मेले के मद्देनज़र 09 अगस्त को शराब की दुकान रहेगी पूर्णतः बंद*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने आगामी 09 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले माँ वाराही धाम, देवीधूरा के पारंपरिक बग्वाल मेले के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु देवीधूरा क्षेत्र में स्थित विदेशी मदिरा की दुकान को पूर्णतः बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।यह निर्णय मेले के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय या असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि कोई अनुज्ञापी (लाइसेंसधारी) उक्त आदेश का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।श्री मनीष कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा क्षेत्र में सतर्क निगरानी बनाए रखी जाए।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement