जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायतों के सामान्य निर्वाचन हेतु व्यय जांच अधिकारियों की नियुक्ति ।

मानेश्वर समाचार।

चंपावत 06 अगस्त 2025

*जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायतों के सामान्य निर्वाचन हेतु व्यय जांच अधिकारियों की नियुक्ति*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायतों के प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए आयोजित होने वाले सामान्य निर्वाचन-2025 में व्यय लेखों की जांच सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।*निर्वाचन व्यय की पारदर्शी और सटीक जांच के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल को प्रभारी अधिकारी तथा श्री प्रकाश सिंह ढेक को सह-प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है।*जिलाधिकारी ने बताया कि नियुक्त अधिकारी निर्वाचन व्यय रजिस्टरों, रसीदों व अन्य संबंधित दस्तावेजों की जांच करते हुए सुनिश्चित करेंगे कि समस्त व्यय निर्धारित निर्वाचन नियमावली के अनुरूप दर्ज और नियंत्रित किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निर्वाचन की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने हेतु व्यय जांच की प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement