मानेश्वर समाचार।
चम्पावत 20 अगस्त 2025
*आंगनबाड़ी लाभार्थियों के लिए आधार पंजीकरण एवं केवाईसी हेतु विशेष कैंप*
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में जनपद चंपावत के सभी विकासखंडों में आंगनबाड़ी लाभार्थियों के आधार पंजीकरण एवं आधार-आधारित केवाईसी के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।
यह विशेष पहल उन लाभार्थियों के हित में की गई है, जो पोषण ट्रैकर ऐप पर पंजीकृत होने के बावजूद आधार विवरण अद्यतन न होने के कारण टेक होम राशन एवं हॉट कुक्ड मील जैसी योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं कर पा रहे थे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री पी.एस. बृजवाल ने बताया कि समस्या के समाधान हेतु परियोजना-वार विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए विस्तृत रोस्टर तैयार किया गया है, जिसके अनुसार —
विकासखंड चंपावत : 21 एवं 23 अगस्त 2025 को धोन में
विकासखंड बाराकोट : 21 अगस्त 2025 को तल्ला बापरू मेंविकासखंड पाटी : 21 अगस्त 2025 को सीलिंग में
विकासखंड लोहाघाट : 21 अगस्त 2025 को दिगालीचौड़ में
उन्होंने बताया कि आधार पंजीकरण एवं केवाईसी से संबंधित सभी कार्य इन कैंपों में निःशुल्क किए जाएंगे।
श्री बृजवाल ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर संबंधित कैंप में अवश्य पहुँचें और अपने आधार संबंधी कार्य पूर्ण कराएं, ताकि किसी भी सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहें।
Jaya punetha editor in chief ।




